स्कूलों में रखें शिक्षा व सफाई का ध्यान: डीएम – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

श्रावस्ती,। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खण्ड हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय पटना खास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों से किताब पढ़वा कर शिक्षा की जानकारी ली और साफ सफाई कम पाए जाने पर फटकारा। डीएम ने विद्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया जिसमें सभी अध्यापक उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि पंजीकृत बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें तथा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता में विशेष ध्यान दें। अध्यापकों को लर्निंग आउटकम सिस्टम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान ज्ञात हुआ कि विद्यालय में 01 ही शौचालय संचालित है। इस पर डीएम ने बालकों एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग टायलेट संचालित कराने तथा शौचालयों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं से किताब पढ़वा कर शैक्षिक गुणवत्ता को भी परखा तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में बने मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली व प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि बच्चों को मध्यान्ह भोजन खिलाते समय दरी व शेड के नीचे अच्छे से बैठाकर भोजन कराया जाय तथा भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने विद्यालय में बने किचन, अग्निशमन यंत्र आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश मिश्रा सहित विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने स्कूल परिसर में बने आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment