लखनऊ, मदारपुर कम्पोजिट बेसिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच विवाद से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गुरुवार को मामले की जांच करने पहुंचे बीईओ के सामने अभिभावकों व ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी। शिक्षकों और अभिभावकों के बीच तीखी बहस हुई। अभिभावकों ने कहा कि इनके आपसी विवाद में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। जांच अधिकारियों ने शिक्षकों, एसएमसी के पदाधिकारी व सदस्य और बच्चों के बयान लिये। इस दौरान कई घंटे गहमागहमी और शोर के चलते बच्चों की पढ़ाई नहीं हो सकी।
मदारपुर कम्पोजिट स्कूल में करीब 200 बच्चे पंजीकृत हैं। बीते साल पास के एक प्राइमरी स्कूल का विलय कम्पोजिट स्कूल में होने पर इसके शिक्षक समायोजन के बाद यहां आ गए हैं। कम्पोजिट स्कूल के प्रधानाध्यापक और समायोजन में आए शिक्षक के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है। दोनों ने एक दूसरे की बीएसए कार्यालय में शिकायत की थी। बीएसए के निर्देश पर गुरुवार को मोहनलालगंज के बीईओ सुशील कनौजिया और नगर क्षेत्र के बीईओ धर्मेन्द्र सिंह जांच करने स्कूल पहुंचे। इस बीच स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावक व भारी संख्या में ग्रामीण आ गए। बयान लेने के दौरान अभिभावकों ने विरोध जताया और कहा कि शिक्षकों की आपसी विवाद के चलते कक्षाएं सुचारू रूप से नहीं चल पा रही हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






