धमाकेदार ऑफर: 1 रुपये में नया SIM, पूरे महीने फ्री वॉयस कॉलिंग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लॉन्च किया है। अब नया BSNL SIM मात्र 1 रुपये में उपलब्ध होगा और इसके साथ पूरे 30 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

BSNL के इस विशेष ऑफर में ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डेटा और 100 SMS भी दिए जाएंगे। यह ऑफर नए SIM लेने वाले और मोबाइल नंबर पोर्ट कराने वाले दोनों ग्राहकों के लिए लागू होगा।

जानकारी के अनुसार यह योजना पूर्वी परिमंडल के 48 जिलों में 31 मई तक लागू रहेगी। BSNL अधिकारियों का कहना है कि ग्राहकों को SIM लेने के बाद केवल 1 रुपये का पहला रिचार्ज कराना होगा।

BSNL के प्रधान महाप्रबंधक मो. जफर इकबाल ने बताया कि ग्राहक इस ऑफर का लाभ एक बार ही उठा सकेंगे। यदि बाद में दूसरा प्लान चुना जाता है, तो दोबारा 1 रुपये वाला रिचार्ज लागू नहीं होगा।

अधिकारियों के मुताबिक निजी कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान और BSNL की 4G सेवाओं के विस्तार के कारण बड़ी संख्या में ग्राहक BSNL की ओर लौट रहे हैं। BSNL लगातार नए 4G बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) स्थापित कर रहा है।

इसके अलावा BSNL ने ग्राहकों को 2G/3G SIM को 4G में अपग्रेड करने की सुविधा भी दी है। ग्राहक BSNL Selfcare App के जरिए अपग्रेड प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

BSNL का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सस्ती और बेहतर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Maser – Web Design Agency Elementor Template Kit Mashura – Portfolio Elementor Template Kit Masking Video addon for Elementor Masonry Hexagon Grid Gallery Pro Addon for WPBakery Page Builder Mass Users Password Reset Pro Plugin for WordPress Massage Therapist | WordPress Theme Massive Addons for WPBakery Page Builder Massive Cryptocurrency Widgets | Crypto Plugin Massive Dynamic | WordPress Website Builder Massive – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme