प्रधानों को प्रशासक बनाये जाने पर मंथन आज – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। प्रधानों को प्रशासक बनाये जाने के मुद्दे पर प्रधान संगठन के शीर्ष नेता सोमवार को मंथन करेंगे। वह यहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जुट रहे हैं। बैठक हजरतगंज स्थित एक रेस्टोरेन्ट में दोपहर दो बजे से आयोजित की गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्र संयोजक डॉ. अखिलेश ने दी। उन्होंने बताया कि 17 मई को आयोजित होने जा रही बैठक में संगठन के नेतृत्व को भाजपा के साथ संवाद की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। बीते 16 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से हुई वार्ता में मिले आश्वासन पर चर्चा होगी।

की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने मांग रखी थी। बाद में 6 मई को पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंप कर ग्राम प्रधानों को अग्रिम चुनाव तक प्रशासक बनाने का आग्रह किया गया था।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment