`श्रावस्ती: नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री आकांक्षा रावत का प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत`
_श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती में नई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के रूप में सुश्री आकांक्षा रावत ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के उपरांत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, श्रावस्ती के पदाधिकारियों और शिक्षको ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और जनपद में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।_
_उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री विनय पांडेय एवं जिला मंत्री श्री सत्य प्रकाश वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल बीएसए कार्यालय पहुँचा।_ _पदाधिकारियों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शिष्टाचार भेंट के दौरान शिक्षक नेताओं ने जनपद की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, स्कूलों में शैक्षणिक स्तर को सुधारने तथा शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण को लेकर चर्चा की। नवागत बीएसए सुश्री आकांक्षा रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठन और शिक्षकों से बेसिक शिक्षा के उत्थान में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की।_
*इस गरिमामयी अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं: श्री दिवाकर प्रताप सिंह श्री गंगाराम यादव श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह श्री अनूप वर्मा श्री श्रवण सिंह श्री जनार्दन यादव श्री मनोज यादव श्री राधेश्याम सिंह कुशवाहा श्री देवेंदु त्रिपाठी श्री आनंद त्रिपाठी श्री सुनील दत्त शुक्ल मुलाकात के दौरान सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों ने नवागत बीएसए को आश्वस्त किया कि जनपद में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरा शिक्षक समाज पूरी निष्ठा के साथ विभागीय प्रयासों में अपना कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देगा।*
_*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ श्रावस्ती*_
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA







