शिक्षक भर्ती का पोर्टल बना नहीं, रिक्त पदों की भेज दी सूचना – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापकों के रिक्त 11508 रिक्त पदों की ऑफलाइन सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दी है। हालांकि चयन प्रक्रिया रिक्त पदों की सूचना एनआईसी की ओर से विकसित पोर्टल पर ऑनलाइन मिलने के बाद ही शुरू हो सकेगी। चयन आयोग के अफसरों की मानें तो पोर्टल विकसित होने में कम से कम दो महीने का समय लगेगा। ऐसे में इन पदों पर जल्द भर्ती शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

चयन आयोग ने ही अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के अलावा एडेड महाविद्यालयों में प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों की सूचना एक करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। हालांकि अब तक दोनों ही विभाग से ऑनलाइन अधियाचन भेजने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। ये अलग बात है कि पूर्व अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 14 मई को ही रिक्त 23213 पदों की ऑफलाइन सूचना चयन आयोग को भेज दी थी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment