नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों की आवेदन फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एजेंसी ने उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने का निर्देश दिया है।
एनटीए ने बताया कि उम्मीदवार 27 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक पोर्टल पर अपनी बैंक डिटेल जमा कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विशेष लिंक सक्रिय किया गया है।
ऐसे अपडेट करें बैंक खाते की जानकारी
-
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए Fee Refund / Bank Account Update लिंक पर क्लिक करें।
-
एप्लीकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल दर्ज कर लॉगिन करें।
-
बैंक खाते की जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके ही बैंक डिटेल अपडेट करनी होगी। यदि उम्मीदवार चाहें तो बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करने के लिए कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है।
केंद्र सरकार ला रही सुधार
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार नीट परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुधारों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसे अगले वर्ष तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
राहुल गांधी ने छात्र प्रदीप के परिवार से की बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के उस छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से बातचीत की, जिसने कथित पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बताया कि राहुल गांधी ने फोन पर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा
बिहार और हरियाणा सरकार ने नीट परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा के दिन सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने की घोषणा की है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


