हरदोई: परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। अब शिक्षकों को जुलाई तक इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि विभाग नए सिरे से सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार करेगा। उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग उच्चाधिकारियों के निर्देशों का इंतजार कर रहा है।
दरअसल, प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम दो और जूनियर हाईस्कूल में कम से कम तीन शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए समायोजन प्रक्रिया चलाई जा रही थी। इसके तहत जिले में 357 सरप्लस शिक्षकों को चिन्हित किया गया था, जिनका समायोजन एकल और बंद विद्यालयों में किया जाना प्रस्तावित था। अंतिम सूची भी तैयार की जा रही थी।
इसी बीच शुक्रवार को उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश जारी किए। न्यायालय के निर्देशों के बाद अब समायोजन प्रक्रिया तीन जुलाई के बाद ही आगे बढ़ाई जाएगी। विभाग अब कनिष्ठ शिक्षकों के स्थान पर वरिष्ठ शिक्षकों की सरप्लस सूची तैयार करेगा।
इस फैसले से समायोजन से प्रभावित शिक्षकों को फिलहाल जुलाई तक राहत मिल गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रभाष कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्देश प्राप्त हुए हैं। अब विभागीय उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


