वाराणसी। काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 31 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कुल 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 48,218 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्र वाराणसी के साथ-साथ आसपास के महाविद्यालयों और इंटर कॉलेजों में बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को सौंपी गई है। झांसी विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक वाराणसी पहुंचेंगे। काशी विद्यापीठ को इस परीक्षा के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन, पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त निगरानी रहेगी। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
31 मई को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी।
काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी भी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


