जनगणना महिला कर्मी को कुत्ते ने काटा दूसरी के सामने आए नाग-नागिन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

जनगणना महिला कर्मी को कुत्ते ने काटा, दूसरी के सामने आए नाग-नागिन

 रामपुर:

जनगणना में लगे शिक्षकों को गर्मी के साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को फील्ड में काम कर रही दो महिला शिक्षकों को अलग-अलग अप्रत्याशित घटनाओं का शिकार होना पड़ा। एक महिला शिक्षक को आवारा कुत्ते ने काट लिया, जबकि दूसरी महिला शिक्षक के सामने नाग-नागिन का जोड़ा आ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला शिक्षक लुबना उस्मानी की जनगणना में ड्यूटी लगी है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके पति खालिद उन्हें ड्यूटी के लिए छोड़ने जा रहे थे। लुबना उस्मानी जैसे ही बाइक से उतरीं, तभी एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर में दो-तीन जगह काट लिया। घायल अवस्था में पति उन्हें तुरंत लेकर अस्पताल गए। 

वहीं, एक अन्य घटना में शिक्षक ज्योति कश्यप मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पैदल ही गांव में जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके सामने नाग-नागिन का जोड़ा आ गया।

इन घटनाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि भीषण गर्मी के अलावा भी फील्ड में कर्मचारियों को अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करना पड़ रहा है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Optima – Simple Magazine WordPress Theme Optimax – SEO & Marketing WordPress Theme Optimize – SEO, Digital Marketing, Social Media Theme Optin Monster Jetpack CRX Addon Optivis - Consulting & Business Advisor Elementor Template Kit Optometry – Optician & Optics Theme Oracle – AI Prediction & Analytics Agency WordPress Theme OralHealth - Dental Clinic & Medical Elementor Template Kit Orange CV-Creative Portfolio Elementor Template Kits OrangeBee – Agency Template Kit