राज्य ब्यूरो, लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग में शनिवार को 30 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के तबादले कर दिए। इनमें 10 बीएसए के जिले बदले गए हैं, जबकि शेष पदों पर नई तैनाती दी गई है। इसमें गोरखनाथ पटेल को जौनपुर से सीतापुर, सुरजीत कुमार को कानपुर नगर से महराजगंज भेजा गया है। सहायक उप शिक्षा निदेशक एससीईआरटी लखनऊ प्रिंसी मौर्य को बीएसए फतेहपुर, सहायक उप शिक्षा निदेशक एससीईआरटी लखनऊ, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रायबरेली रत्नेश कुमार को बीएसए ललितपुर, उपसचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज पूनम मिश्रा को बीएसए अंबेडकरनगर बनाया गया है।
ये भी पढ़ें – BSA TRANSFER LIST: 30 जनपद को मिले नए बीएसए , देखें सूची
ये भी पढ़ें – डायट में शिक्षा अधिकारियों के हुए तबादले, देखें सूची
प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज बाराबंकी पूनम को बीएसए कन्नौज, प्रधानाचार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज गोठवा रुदौली बस्ती के विकास चंद्र श्रीवास्तव को बीएसए बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
हटाए गए 17 बीएसए: इसमें बीएसए सीतापुर अखिलेश प्रताप सिंह को डायट लखनऊ, बीएसए अंबेडकरनगर शैलेश कुमार पटेल को डायट गाजीपुर, बीएसए झांसी विपुल शिव सागर को डायट सीतापुर, बीएसए बलरामपुर शुभम शुक्ला को डायट हरदोई, बीएसए मैनपुरी दीपिका गुप्ता को डायट लखनऊ भेजा गया है। वहीं बीएसए हाथरस स्वाति भारती और बीएसए शाहजहांपुर दिव्या गुप्ता को सहायक उप शिक्षा निदेशक एससीईआरटी लखनऊ व बीएसए मुरादाबाद विमलेश कुमार और बीएसए कानपुर देहात अजय कुमार मिश्रा को विधि शिक्षाधिकारी शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशक बेसिक बनाया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




