जनगणना कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीएम
● बहराइच : जनगणना के तहत मकान सूचीकरण एवं सर्वे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यक्रम है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडीएम ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्रों में प्रगणकों की उपस्थिति, सर्वे कार्यों की प्रगति तथा मकान सूचीकरण की नियमित मानिटरिंग सुनिश्चित करें। निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लक्ष्य पूरे किए जाएं। बैठक में एडीएम ने प्रत्येक तहसील को प्रतिदिन कम से कम एक हजार फार्मर आईडी तैयार करने का लक्ष्य दिया। इसके लिए लेखपालों सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों को सक्रिय रूप से कार्य में लगाए जाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम, तहसीलदार,
जनगणना कार्य में लापरवाही पर सचिव निलंबित
● बहराइच : जनगणना कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रभान सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को निलंबित करते हुए जिला मुख्यालय से संबद्ध किया है। वहीं रिसिया ब्लाक के एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित किया है। चित्तौरा ब्लाक में तैनात सचिव राजेंद्र प्रसाद को सुपरवाइजर के तौर पर जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाई गई थी। इन्हें कटरा बहादुरगंज में मकानों की गणना के संबंध में 26 मई तक संबंधित पोर्टल पर कार्य ही शुरू नहीं किया गया था। जिलाधिकारी की समीक्षा में मामला सामने आने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। शनिवार को डीपीआरओ ने उक्त सचिव को निलंबित कर दिया है। और आगे की जांच के लिए एडीओ पंचायत को निर्देशित किया है।
अधिशासी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जनगणना सहायक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




