रायबरेली: एक बार सांप डस ले या फिर दो दफा, ऐसी घटनाएं तो सुनने में आती रहती हैं। इस बार आश्चर्यचकित कर देने वाली घटना सामने आई है। महिला को 21 बार सांप ने डसा है। तीन बार तो जोड़े में आए सांपों ने उसे जख्म दे दिया। लेकिन, समय पर चिकित्सालय पहुंचने पर वह सुरक्षित है, उपचार किया जा रहा है। मामला प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज का है। महिला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को महिला इलाज के लिए पहुंची। घटना चर्चा का विषय भी बन गई है।
प्रतापगढ़ के नवाबगंज के जुगाई का पुरवा निवासी सूरजकली रविवार की सुबह खेत की ओर बकरियों को देखने गई थी। तभी सांप के जोड़े ने उनके दोनों पैर में डस लिया। इसकी जानकारी पर परिवारजन ने महिला को घर से नौ किमी दूर भवानीगंज झाड़फूंक के लिए लेकर पहुंचे। वहां उपचार न मिलने पर कालाकांकर ले जाने की योजना बनाने लगे, चूंकि वहां से रायबरेली का सलोन कस्बा नजदीक था ऐसे में यहां की सीएचसी लेकर आ गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के पहुंचने पर ईएमओ ने प्राथमिक उपचार देकर उसे भर्ती कर लिया। बेटे राम विशाल ने बताया कि उनकी मां को पहले 20 बार सर्प डस चुके हैं।
अबकी 21वीं बार नाग नागिन के जोड़े ने दोनों पैरों के अंगूठे में डसा है। वहीं महिला ने बताया कि एक सांप को उसने दो लाठी भी मारी। महिला ने बताया कि उसे तीन बार जोड़े में आए सांपों ने डसा है। इसके अलावा एक-एक सांप डस चुके हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






