जिला सूचना पर्ची डाउनलोड करने में असुविधा होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 8064526226 तथा ईमेल helpdeskupcons2025@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
लखनऊ, पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष के 32,679 हजार पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों की जिला/शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सभी जिलों में आठ, नौ व 10 जून को 1183 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले संबंधित अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पांच, छह व सात जून को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं,। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि अंकित कर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र पर ई-केवाईसी होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






