राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की 12 से शुरू होगी स्थानांतरण प्रक्रिया – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ : राजकीय हाईस्कूल व इंटर कालेजों में कार्यरत शिक्षकों-शिक्षिकाओं के लिए 2026-27 की स्थानांतरण एवं समायोजन प्रक्रिया 12 जून से शुरू होगी। ये तबादले वर्ष 2017 में लागू आनलाइन स्थानांतरण नीति के तहत किए जाएंगे। 30 जून तक आदेश जारी कर शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को स्थानांतरण की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी। इससे पहले एक जून को स्थानांतरण

संबंधी आदेश जारी किया गया था। अब आवेदन से लेकर आदेश जारी होने तक की पूरी प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) 12 जून तक एनआइसी की वेबसाइट पर विद्यालयवार, विषयवार और पदवार रिक्त पदों का विवरण व सरप्लस शिक्षकों की सूची प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद शिक्षक 18 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान शिक्षक अपनी पसंद के 10 विद्यालयों का विकल्प भर सकेंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment