शिक्षकों को टीईटी से राहत देने की मांग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (तिवारी गुट) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा से मिला। 

शिक्षकों ने प्रदेश में कार्यरत सभी शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित करने, 01 अप्रैल 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की मांग उठाई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि शिक्षकों के तबादले किए जाएं तथा गर्मी की छुट्टियों में जनगणना कार्य के बदले उपार्जित अवकाश दिया जाए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि टीईटी के बाद विभागीय परीक्षा कराने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने गर्मी की छुट्टियों में जनगणना का कार्य कर रहे शिक्षकों को नियमानुसार अर्जित अवकाश दिए जाने पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल में अमित सिंह, अभिषेक सिंह, बलवंत सिंह, मंजूर इलाही, राजीव सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment