ग्रीष्मावकाश के बाद 16 से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, तैयारी शुरू – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

मिर्जापुर। ग्रीष्मावकाश के बाद 16 जून को जिले के परिषदीय विद्यालय खुल जाएंगे। इसके लिए सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को साफ सफाई और विद्यालय की रंगाई पोताई का निर्देश दिया गया है।

जिले में 1829 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन सभी में 19 मई से ग्रीष्मावकाश हो गया था। अब विद्यालय खुलने वाले हैं तो बच्चों के आने के पहले ही विद्यालयों को साफ सुथरा दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है ताकि विद्यालय पहुंचने पर बच्चों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यालय ग्रीष्मावकाश के बाद खुलने वाले हैं। संबंधित प्रधानाध्यापकों से कहा गया है कि वे विद्यालयों में साफ सफाई व शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था कर उसे एक बार जांच लें ताकि बच्चों को कोई परेशानी न होने पाए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment