प्रयागराज, प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सत्यापन में पदों की संख्या बढ़ रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से एक महीने पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को 23213 रिक्त पदों की सूचना भेजी गई थी। इनमें प्रधानाचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, प्रवक्ता 2705, सहायक अध्यापक 16114 और सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी) के 1889 के पद शामिल थे।
कई स्कूलों के प्रबंधकों ने सभी रिक्त पदों की सूचना नहीं भेजी थी। शिक्षा निदेशालय ने दोबारा जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से सत्यापन कराया तो पदों की संख्या बढ़कर 23798 तक पहुंच गई हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से चयन आयोग के पोर्टल पर रिक्त पदों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है और आने वाले समय में रिक्तियों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।
अल्पसंख्यक कॉलेजों का ब्योरा बाद में भेजेंगे
प्रदेश के 319 अशासकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के रिक्त पदों की सूचना अलग से भेजी जाएगी। पहले इन कॉलेजों में प्रबंधकों के स्तर से नियुक्ति होती थी। 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद 2018 में अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि प्रबंधतंत्र इससे सहमत नहीं था और हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुकदमेबाजी भी हुई। सुप्रीम कोर्ट ने अल्पसंख्यक संस्थाओं की नियमावली से छेड़छाड़ किए बगैर चयन आयोग के माध्यम से योग्य शिक्षकों की भर्ती को सही ठहराया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





