मुसीबत: प्रबंधक के अड़ंगे से रुका शिक्षकों का वेतन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्थापित ऐतिहासिक ‘चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर स्कूल’ के 28 शिक्षक और कर्मचारी इस समय दोहरे संकट से जूझ रहे हैं। एक तरफ जहां हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्कूल की जर्जर इमारत को सील कर दिया गया, वहीं अब स्कूल प्रबंधक की घोर लापरवाही और अड़ंगेबाजी के कारण इन कर्मचारियों के मई महीने के वेतन पर तलवार लटक गई है। प्रबंधक के वेतन बिल पर हस्ताक्षर न किए जाने से नाराज शिक्षकों और कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनगणना में लगे शिक्षक व कर्मचारियों के आगे घर,बच्चों के पढ़ाई के लोन की किस्ते देने में अड़चन आ रही है।

उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीआईओएस से वेतन भुगतान की गुहार लगाई है। लखनऊ के अन्य सभी अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक व कर्मियों का वेतन मिल चुका है, लेकिन यहां नहीं मिला है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment