नई दिल्ली, एजेंसी। गाड़ियों में सिर्फ ई-20 पेट्रोल भरवाने की वजह से किसी का बीमा दावा खारिज नहीं किया जा सकता। ई-20 पेट्रोल इस्तेमाल करने से मोटर बीमा पॉलिसी पर कोई असर नहीं पड़ता। पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी।
दरअसर, ई20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि ई-20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर मोटर बीमा का दावा खारिज हो सकता है। सरकार ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि अगर किसी गाड़ी को ई-20 पेट्रोल की वजह से नुकसान होता है, तो बीमा का पैसा मिलने में दिक्कत आ सकती है। इस अफवाह ने पुरानी गाड़ियों के मालिकों की चिंता बढ़ा दी थी। उन्हें लगने लगा कि ई-20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर भविष्य में बीमा दावा लेने में परेशानी हो सकती है। अब सरकार और बीमा कंपनियों के स्पष्टीकरण से ग्राहकों को राहत मिलने की संभावना है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





