कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) द्वारा बाल विकास परियोजनाओं के तहत कुल 528 पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें 268 पद आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 260 पद आंगनबाड़ी सहायिका के हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 (मध्य रात्रि 12:00 बजे) तक है।
योग्यता और आयु सीमा:
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष होना अनिवार्य है।
आवेदिका की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन का माध्यम: केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं और उन्हें विभागीय वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ऑफलाइन या डाक द्वारा कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
#चयन_का_आधार:
चयन पूरी तरह मेरिट सूची के आधार पर होगा। नियमों के मुताबिक स्थानीय ग्राम सभा/वार्ड की विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा या बीपीएल (BPL) श्रेणी की महिलाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





