परिषदीय विद्यालय के साथ दोबारा होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

बागपत। शासन से आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर बदलाव किया गया है। अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को परिषदीय विद्यालयों के साथ दोबारा मैपिंग की जाएगी। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोमीटर तथा शहरी क्षेत्रों में 500 मीटर की परिधि में आंगनबाड़ी केंद्रों को पास के प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जाएगा। इस नई व्यवस्था से बच्चों को स्कूल रेडीनेस, प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का एकीकृत लाभ उपलब्ध कराना है। अब तक विद्यालयों से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग की जाती थी। ऐसे केंद्रों को विद्यालय परिसर अथवा उससे जुड़े स्थानों पर संचालित कर बच्चों को सुविधाएं दी जाती है।

शासन ने इस दायरे का विस्तार कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोमीटर और शहरी क्षेत्रों में 500 मीटर तक की सीमा निर्धारित करने का निर्णय लिया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में संयुक्त निर्देश जारी किए गए हैं।इसके लिए हॉट कुक्ड मील पोर्टल के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों की मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को उसके सबसे निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों को शिक्षा और पोषण संबंधी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सके। अब तक पोर्टल पर केवल आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिकाओं की लोकेशन दर्ज थी। नई प्रक्रिया के तहत संबंधित विद्यालय की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। साथ ही प्रत्येक केंद्र का यू-डायस कोड भी पोर्टल पर अंकित किया जाएगा, जिससे रिकॉर्ड अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित हो सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोबारा मैपिंग की जाएगी। बीएसए के साथ मिलकर मैपिंग का कार्य किया जाएगा। इससे आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों की और बेहतर सुविधा मिलेगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment