प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की अंतरिम उत्तरकुंजी बुधवार को जारी कर दी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि दो से चार जुलाई तक आयोजित परीक्षा के मास्टर सेट की अंतरिम उत्तरकुंजी वेबसाइट पर प्रकाशित की जा रही है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर लॉगिन करने के बाद मास्टर सेट की अंतरिम उत्तरकुंजी से मिलान कर लें। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो वह 14 जुलाई की रात 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने संबंधी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





