150 अंकों की होगी बेसिक के सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा, आयोग ने जारी किया नया परीक्षा पैटर्न और सिलेबस – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा संरचना (Exam Pattern) और विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus) जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार भर्ती परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है तथा परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी।

परीक्षा में किस विषय से कितने अंक?

आयोग द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार प्रश्नों का वितरण इस प्रकार रहेगा—

  • हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी (व्याकरण, अपठित गद्यांश एवं पद्यांश सहित)40 अंक
  • गणित20 अंक
  • विज्ञान, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन10-10 अंक
  • शिक्षण कौशल10 अंक
  • बाल मनोविज्ञान10 अंक
  • सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएं30 अंक
  • तार्किक ज्ञान5 अंक
  • सूचना प्रौद्योगिकी (IT)5 अंक
  • जीवन कौशल, प्रबंधन एवं अभिरुचि10 अंक

प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे परीक्षा देने में सुविधा होगी।

रिक्त पदों का विवरण अभी बाकी

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों के रिक्त पदों की सूचना आयोग को भेज दी है, लेकिन अभी तक रिक्तियों (अधियाचन) का पूरा विवरण आयोग के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती विज्ञापन जारी होने का इंतजार है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण

सहायक अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आयोग द्वारा जारी नया सिलेबस बेहद महत्वपूर्ण है। अब अभ्यर्थी निर्धारित विषयवार अंक वितरण के अनुसार अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से रणनीतिक बना सकते हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment