तेज बारिश की आशंका, दो दिन बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 बदायूं। जनपद में मौसम विभाग की ओर से बिजली गिरने और तीव्र बारिश की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर कक्षा एक से 8 तक के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं समस्त बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 10 व 11 जुलाई का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने जारी किए आदेश में कहा है कि 12 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस तारीख़ को विद्यालय खुले रहेंगे। स्टाफ ब्लाक स्तर पर निर्धारित पौधशाला से 11 जुलाई को पौधे प्राप्त कर विद्यालय में संरक्षित करेंगे। निर्धारित तिथि को बच्चों व अभिभावकों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment