लखनऊ, प्रसं। यूपी में बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के प्रशिक्षण की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की यू-डायस प्लस की रिपोर्ट में शिक्षक-प्रशिक्षण में वर्ष 2024-25 में 62 अंक मिले थे और अब वह बढ़कर 66 अंक हो गया है। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।
शिक्षण-प्रशिक्षण में सुधार के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने बेसिक-माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों व डायट प्रवक्ताओं की ट्रेनिंग आईआईएम व आईआईटी में कराई। जिससे टाइम मैनेजमेंट के साथ-साथ नवीनतम तकनीकी का बेहतर ढंग से प्रयोग करना उन्होंने सीखा। रिपोर्ट के अनुसार लर्निंग आउटकम एंड क्वालिटी में शैक्षिक सत्र 2024-25 में 81 अंक थे और इस वर्ष भी इस श्रेणी में इतने की अंक प्राप्त हुए हैं। मूलभूत संसाधनों व सुविधाओं की कसौटी पर पिछली बार 73 अंक थे जो इस बार बढ़कर 77 हो गए हैं। सुशासन व प्रशासनिक व्यवस्था में पिछली बार 69 अंक थे जो इस बार बढ़कर 71 हो गए हैं। विद्यालयों में आधार सीडिंग, आरटीई, शिक्षक-छात्र अनुपात व प्रबंध पोर्टल इत्यादि के क्षेत्र में व्यवस्था बेहतर हुई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






