लखनऊ। प्रदेश में 16986 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इन स्कूलों में दूसरे विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों को भेजा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग सरप्लस शिक्षकों को चिह्नित करने की कार्यवाही कर रहा है। हर स्कूल में न्यूनतम दो-दो शिक्षकों की तैनाती हाईकोर्ट के निर्देश पर करनी है। विभाग इसके लिए जिलों से डाटा जुटा रहा है।
विभाग की ओर से हाल ही में जिलों को भेजे गए निर्देश में शिक्षकों जानकारी के बाद शिक्षकों से संबंधित जानकारी विस्तृत प्रोफार्मा पर मांगी है। प्रदेश में सड़क किनारे स्थित परिषदीय व उच्च प्राथमिक स्कूलों में काफी संख्या में शिक्षक तैनात हैं, लेकिन दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी इनकी कमी है। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाई कराने व सड़क किनारे स्थित स्कूलों के लिए न्यूनतम दो-दो शिक्षकों की हर स्कूल में तैनाती की जाएगी।
परिषदीय स्कूलों में 1.04 करोड़ छात्र हैं और लगभग 3.50 लाख शिक्षक हैं। ऐसे में 35 छात्र पर एक शिक्षक तैनात हैं। अगर 1.48 लाख शिक्षामित्रों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो 22 छात्रों पर एक शिक्षक तैनात है।
ऐसे ही उच्च प्राथमिक स्कूलों में 43.14 लाख छात्र हैं और 1.20 लाख शिक्षक हैं। ऐसे में यहां 35 छात्रों पर एक शिक्षक तैनात है। ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






