आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा कर पाई नौकरी

primarymaster.in


 आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा कर पाई नौकरी

गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से की गई 1352 पदों पर आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी सामने आई है। विभागीय जांच में पता चला है कि 12 अभ्यर्थियों ने कूटरचित तरीके से आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाकर आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी हथिया ली। अब इनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। जब से आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती हुई है, तब से विभाग में लगातार शिकायतें आ रही हैं। विभागीय जांच में ज्यादातर शिकायतें निराधार पाई गई हैं। लेकिन, 12 शिकायतें ऐसी हैं, जो सही पाई गईं। इन शिकायतों की जांच बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा राजस्व विभाग की ओर से की गई हैं। – दोनों विभागों की जांच में पाया गया कि 12 अभ्यर्थी कूटरचित आय, निवास व जाति प्रमाणपत्र बनकर आंगनबाड़ी सहायिका बन गई हैं। इन आंगनबाड़ी सहायिकाओं के चयन को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा कर पाई नौकरी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment