यूपी में मानसून सुस्त: आज लखनऊ सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी, गोरखपुर-देवरिया के पास हल्की बारिश
लखनऊ। दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। इसी के साथ पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही व्यापक वर्षा लगभग थम सी गई है। आने वाले कुछ दिनों में पूर्वांचल के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य भागों में मौसमी गतिविधियां अत्यधिक सीमित हो सकती हैं।
तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी। इससे उमस बढ़ेगी। हालांकि तीन से चार दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के सात से 10 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
तापमान में एक बार फिर होगी बढ़ोतरी, चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुड़कर मानसून उत्तरोत्तर कमजोर होता गया, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा सक्रिय मानसून परिस्थितियों के प्रभाव से कमजोर पड़ गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर स्थानांतरित हो गई है।
इसके कारण आने वाले दिनों में पूर्वांचल के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य भागों में मौसमी गतिविधियां अत्यधिक सीमित हो सकती हैं। इससे तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के सात से 10 जिलों में होती रहेगी हल्की से मध्यम बरसात
प्रदेश में देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास इलाकों में बारिश के आसार बने रहेंगे। बारिश न होने से रविवार को लखनऊ सहित कई जिलों में तापमान थोड़ा बढ़ गया। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
इन जिलों में बढ़ा तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान उरई में सर्वाधिक 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हमीरपुर व बांदा का अधिकतम तापमान 36.2, बाराबंकी, अयोध्या व आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों का अधिकतम तापमान इससे कम ही रहा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




