टीईटी उत्तर कुंजी पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने सही उत्तरों के सत्यापन के बाद परिणाम जारी करने की मांग

primarymaster.in


 टीईटी उत्तर कुंजी पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने सही उत्तरों के सत्यापन के बाद परिणाम जारी करने की मांग

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अंतरिम उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने उस पर सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर कुंजी में कई प्रश्नों के उत्तर गलत दिए गए हैं। उन्होंने आयोग से मांग की है कि पहले सभी आपत्तियों का निस्तारण कर सही उत्तरों का सत्यापन किया जाए, उसके बाद ही परिणाम घोषित किया जाए।

टीईटी परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को प्रदेश के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में:

2 जुलाई: 6,84,617 अभ्यर्थी

3 जुलाई: 7,51,321 अभ्यर्थी

4 जुलाई: 3,34,775 अभ्यर्थी

शामिल हुए। कुल 17,70,714 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति है, वे 14 जुलाई रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने से संबंधित दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

आयोग के सूत्रों के अनुसार, 20 जुलाई तक OMR शीट की स्कैनिंग पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद उत्तरों का सत्यापन किया जाएगा और सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। संभावना है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में टीईटी का परिणाम घोषित किया जा सकता है।

टीईटी उत्तर कुंजी पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने सही उत्तरों के सत्यापन के बाद परिणाम जारी करने की मांग

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Insurez – Insurance Company WordPress Theme Insurgent – Personal Vcard Resume Portfolio WordPress Theme Intech – IT Solutions Company WordPress Theme Integra – IT Solution & Services Elementor Pro Full Site Template Kit Integro — IT Services & Digital Agency WordPress Theme Intellicon – AI & Machine Learning WordPress Theme Intense | Shortcodes and Site Builder for WordPress Intera Football Team & Sports Club Elementor Template Kit Interactive Maps Generator Interactive Service Add-On with Hover Effects for WPBakery