सहायक अध्यापक भर्ती में पीड़ितों ने मांगा न्याय, 68,500 शिक्षक भर्ती-2018 का परिणाम संशोधित करने की मांग

primarymaster.in


 सहायक अध्यापक भर्ती में पीड़ितों ने मांगा न्याय, 68,500 शिक्षक भर्ती-2018 का परिणाम संशोधित करने की मांग

प्रयागराज: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिश लागू कर बेसिक शिक्षा की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 का परिणाम संशोधित करने की मांग पीड़ित अभ्यर्थियों ने की है। इसके लिए सोमवार को हर जिले में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। मांग की है कि ओबीसी अभ्यर्थियों को 150 अंक में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत अंक होने पर उत्तीर्ण माना जाए।

ज्ञापन में बताया गया है कि आयोग ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा परिणाम को संशोधित कर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची आयोग को उपलब्ध कराई जाए।

बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने हाल ही में इस भर्ती में फिर से ओबीसी अभ्यर्थियों को अर्हता अंक में पांच प्रतिशत की छूट दिए जाने का फैसला सुनाया है। आयोग ने पांच जनवरी 2022 को दी गई संस्तुति को पुनः प्रभावी रखने का निर्णय लिया है। वहीं, आरक्षण नियमों का पालन न करने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

सहायक अध्यापक भर्ती में पीड़ितों ने मांगा न्याय, 68,500 शिक्षक भर्ती-2018 का परिणाम संशोधित करने की मांग

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment