इंटर के 400 प्राइवेट छात्रों की अग्रसारण सीमा समाप्त

primarymaster.in


इंटर के 400 प्राइवेट छात्रों की अग्रसारण सीमा समाप्त

प्रयागराज यूपी बोर्ड ने 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों के पंजीकरण/अग्रसारण परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए नीति जारी कर दी है। खास बात यह है कि इंटर के 400 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अग्रसारण की सीमा को समाप्त कर दिया है। 2026 में इंटर पत्राचार पंजीकरण के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अग्रसारण की अधिकतम सीमा 800 जबकि पत्राचार से इतर इंटर के सामान्य व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अग्रसारण की सीमा 400 थी। इस साल इंटर पत्राचार पंजीकरण के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अग्रसारण की अधिकतम सीमा तो पहले की तरह 800 है लेकिन सामान्य व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अधिकतम सीमा 400 को समाप्त कर दिया गया है। डीआईओएस की जिम्मेदारी होगी कि अग्रसारण केन्द्रों पर आवेदन पत्र ऑनलाइन कराने से पहले संकलित आवेदन पत्रों विधिवत जांच करा लें।

इंटर के 400 प्राइवेट छात्रों की अग्रसारण सीमा समाप्त

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment