प्रदेश में 16 हजार से अधिक एकल शिक्षक या बंद हुए विद्यालय
लखनऊ। प्रदेश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के करीब 16 हजार से ज्यादा विद्यालय या तो एकल शिक्षक वाले हैं या फिर बंद हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने हाईकोर्ट के निर्देश पर हाल ही में एकल व बंद विद्यालयों की 1300 से अधिक पेज की सूची जारी की है।
परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से तबादला प्रक्रिया की जा रही थी। इस बीच मामला हाईकोर्ट में चला गया, जहां हाईकोर्ट ने हर विद्यालय में दो-दो शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के साथ विभिन्न अन्य सूचनाएं भी मांगीं। इसके क्रम में परिषद की ओर से एक-एक कर सूचनाएं वेबसाइट पर जारी की जा रही हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद ने वेबसाइट पर जारी की इनकी सूची, आरटीई-पीटीआर के अनुसार शिक्षकों की कमी का ब्यौरा भी
इसके तहत जहां प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 30 हजार शिक्षक सरप्लस घोषित किए गए हैं। वहीं एकल व बंद विद्यालयों की संख्या प्राथमिक स्तर पर 10 हजार व उच्च प्राथमिक स्तर पर लगभग 6 हजार, कुल 16 हजार है।
इसके साथ ही परिषद ने गैर सरप्लस शिक्षक वाले विद्यालयों की सूची, प्राथमिक विद्यालयों में आरटीई-पीटीआर के अनुसार कितने शिक्षकों की कमी है तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आरटीई-पीटीआर के अनुसार कितने शिक्षकों की कमी है, इसकी भी सूची जारी की है। (ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





