राजकीय स्कूल से प्राइवेट फार्म भर सकेंगे
लखनऊ, माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के प्राइवेट फार्म परीक्षार्थियों के आवेदन फार्म राजकीय माध्यमिक स्कूल से भरे जाएंगे। शैक्षिक व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद ही परीक्षार्थी आवेदन भर पाएंगे। लखनऊ में 10 केंद्र बनाए गए हैं।
डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रत्येक केंद्र हाईस्कूल के अधिकतम 500 और इंटरमीडिएट के 700 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन फार्म बोर्ड को भेज सकेंगे।
ये बने केन्द्र : सरोजनीनगर स्थित राजकीय सैनिक इंटर कालेज, शाहमीना रोड राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कालेज, राजकीय जुबिली इंटर कालेज (सिटी स्टेशन), राजकीय बालिका इंटर कालेज सिंगारनगर, राजकीय कन्या इंटर कालेज मलिहाबाद, राजकीय कन्या इंटर कालेज विकासनगर समेत अन्य।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





