ई-शिक्षाकोष पर छात्रों की प्रविष्टि नहीं हुई तो रुकेगा प्रधानाध्यापकों का वेतन

primarymaster.in


 ई-शिक्षाकोष पर छात्रों की प्रविष्टि नहीं हुई तो रुकेगा प्रधानाध्यापकों का वेतन

गोपालगंजः जिले के सरकारी प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शत-प्रतिशत नामांकन दर्ज कराने को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) ने सभी प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को 25 जुलाई तक प्रत्येक छात्र-छात्रा का विवरण हर हाल में पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक का वेतन अवरुद्ध करने के साथ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य स्तर से बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद जिले के कई विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत डाटा अब तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित कार्य पूरा करने को कहा है। शिक्षा विभाग का कहना है कि ई-शिक्षाकोष पर विद्यार्थियों का सही एवं अद्यतन विवरण उपलब्ध रहने से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) सहित सरकार की विभिन्न छात्र कल्याण योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंच सकेगा। अपूर्ण डाटा के कारण छात्रों को योजनाओं से वंचित होने की आशंका बनी रहती है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 25 जुलाई के बाद किसी विद्यालय में छात्रों की प्रविष्टि लंबित मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने के लिए सक्षम प्राधिकार को अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा भी भेजी जाएगी।

25 जुलाई तक कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करने का निर्देश

समय सीमा के बाद लापरवाही मिलने पर वेतन अवरुद्ध करने के साथ होगी अनुशासनिक कार्रवाई

ई-शिक्षाकोष पर छात्रों की प्रविष्टि नहीं हुई तो रुकेगा प्रधानाध्यापकों का वेतन

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment