प्रेरणा पोर्टल पर अद्यतन नामांकन 50 से कम होने के संबंध में

primarymaster.in


 प्रेरणा पोर्टल पर अद्यतन नामांकन 50 से कम होने के संबंध में

उपर्युक्त विषयक मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन द्वारा जारी शासनादेश संख्या-68-5099 / 105/2024-अनुभाग-5 (बेसिक शिक्षा) बेसिक शिक्षा विभाग, 1/1263447/2026 बेसिक शिक्षा अनुभाग-6. लखनऊ दिनांक 12 मार्च, 2026, महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ०प्र० लखनऊ के पत्र पत्रांकः सामु० सह० / स्कूल चलो अभियान / 2226/2026-27 लखनऊ दिनांक 30.06.2026 के द्वारा “स्कूल चलो अभियान” का प्रथम चरण दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से 15 अप्रैल, 2026 एवं द्वितीय चरण 01 जुलाई, 2026 से 15 जुलाई, 2026 तक संचालित करते हुए 06 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समस्त बच्चों का कक्षा-1 में शत-प्रतिशत नामांकन हेतु जनपद प्रतापगढ में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत शत-प्रतिशत नवीन नामांकन सुनिश्चित किए जाने हेतु समय-समय पर निर्देश निर्गत किए गए है। आप अवगत है कि इस कार्यालय के पत्रांक समग्र शिक्षा/सामु०सह०/27/2025-26 दिनांक 09.04.2026, एवं पत्रांक समग्र शिक्षा/सामु० सह०/322/2026-27 दिनांक 18.07.2026 द्वारा आपको निर्देशित किया गया है।

तत्क्रम में समीक्षा के उपरान्त यह संज्ञान में आया है कि आपके विद्यालय में दिनांक 20/07/2026 तक नीवन नामांकन की स्थिति 50 से कम पाई गई है, जो कि गंभीर लापरवाही का द्योतक है। आपके द्वारा इस संबंध में कोई प्रभावी प्रयास न किया जाना आपकी उदासीनता को दर्शाता है, जो कि उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के अंतर्गत दंडनीय है।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि दिनांक-27.07.2026 तक अपने-अपने विद्यालयों में 50 से अधिक नामांकन करना सुनिश्चित करें। यदि आप द्वारा निर्धारित समयान्तर्गत नामांकन में अपेक्षित वृद्धि नही होता है तो आपके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जायेगी

प्रेरणा पोर्टल पर अद्यतन नामांकन 50 से कम होने के संबंध में

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment