कक्षा आठ तक के छात्रों को मिलेगा समग्र रिपोर्ट कार्ड
लखनऊ, । परिषदीय स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के छात्रों को वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 से समग्र (होलिस्टिक) रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण मूल्यांकन भी किया जाएगा। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों को इसकी तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रति छात्र पांच रुपये की दर से यह समग्र रिपोर्ट कार्ड छपवाए जाएंगे। समग्र रिपोर्ट कार्ड पर साल में दो बार सितंबर के अंतिम सप्ताह व मार्च के अंतिम सप्ताह में शिक्षक विभिन्न मानकों की कसौटी पर छात्रों को कसेंगे और इस पर अपनी प्रविष्टियां भरेंगे। विषयवार छात्रों की प्रगति का ब्योरा होगा। समग्र रिपोर्ट कार्ड पर छात्र की हर महीने उपस्थिति, उनके माता-पिता का नाम सहित उसकी सभी जानकारी उपलब्ध रहेंगी। समग्र रिपोर्ट कार्ड देखकर छात्र के संपूर्ण व्यक्तित्व का आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल वर्तमान शैक्षिक सत्र से इसे लागू किया जा रहा है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



