स्कूल के शौचालय में ताला, खेत में शौच करने गया छात्र करंट से झुलसा प्रधानाध्यापक बोले,
नौगढ़ (चंदौली)। बाधी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को लापरवाही सामने आई। विद्यालय के शौचालय में ताला बंद होने के कारण खेत में शौच करने गया कक्षा 6 का छात्र अमरेश (12) करंट से झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुँचाया। हालांकि प्रधानाध्यापक ने कहा कि शौचालय में ताला नहीं बंद था। छात्र अमरूद तोड़ने गया था।
बुधवार की दोपहर में लंच के दौरान अमरेश विद्यालय के शौचालय गया, लेकिन दरवाजे पर ताला बंद था। इसके बाद वह खेत की तरफ चला गया। खेत में फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन से करंट प्रवाहित तार लगाया गया था। तार के संपर्क में आने से छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा।
साथी छात्रों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह छात्र को अलग किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे निषाद पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष हंसलाल निषाद ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुँचाया।
पीड़ित छात्र ने बताया कि शौचालय बंद होने के कारण उसे शौच के लिए विद्यालय परिसर से बाहर जाना पड़ा, जिससे यह हादसा हुआ। इस बारे में प्रधानाध्यापक रमाकांत यादव का कहना है कि विद्यालय का शौचालय खुला हुआ था। छात्र अमरूद तोड़ने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम ने कहा कि विद्यालय का शौचालय बंद नहीं होना चाहिए। यदि जांच में छात्र का आरोप सही पाया गया तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीच के कॉलम का टेक्स्ट: आठ विद्यालयों में नहीं है शौचालय नौगढ़। नौगढ़ के कई स्कूलों में या तो शौचालय बने ही नहीं हैं या वे पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। इस कारण छात्राओं को शौच के लिए खेतों और पास के जंगलों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और गरिमा पर सीधा खतरा मंडराता है। नौगढ़ में बकुलहट्टा प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय होरीला और कंपोजिट विद्यालय मझगांवा सहित आठ विद्यालय ऐसे हैं, जहां शौचालय की व्यवस्था ही नहीं है। यहां पढ़ने वाले बच्चे खुले में ही शौच के लिए जाते हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






