परिषदीय स्कूलों में दूध-फल वितरण की फोटो भेजनी होगी
लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पीएम पोषण के तहत विद्यार्थियों को दूध व फल वितरित किए जाने की फोटो अब प्रेरणा एप पर अपलोड करनी होगी। प्रधानाध्यापक स्कूल में छात्रों के दूध पीते व फल खाते हुए फोटो खींचकर अपलोड करेंगे। गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जिससे छात्रों को पूरा पोषण प्राप्त हो सके।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रेरणा एप पर फल व दूध वितरण की फोटो अपलोड कराई जाए। प्रेरणा एप पर इसके लिए अलग मॉड्यूल भी तैयार कर दिया गया है। छात्रों को पूरा पोषण मिले इसके लिए यह कदम उठाया गया है।
अब छात्रों को देना होगा पूरा पोषण
परिषदीय स्कूलों में छात्रों को फल व दूध दिए जाने में अब खेल नहीं हो सकेगा। अभी तक छात्रों को कम ज्यादा दूध देकर काम चला लिया जाता था। यही नहीं केवल छात्रों की संख्या ही मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को भेजनी होती थी। अब छात्रों को बैठाकर उसकी फोटो खीचनी होगी। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण मौसमी फल भी छात्रों को देने होंगे
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





