अयोध्या, । शिक्षकों और संविदा कर्मियों के वेतन खाते एसबीआई में संचालित करने के लिए प्रदेश स्तर पर एमओयू समझौते के उपरांत जिले में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधि कारियो के साथ सैलरी पैकेज अकाउंट ओपनिंग समारोह का आयोजन शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक मुरली मनोहर और कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता राम कृष्ण गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी रहे। विशिष्टअतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को एसबीआई द्वारा सैलरी पैकेज मिलने से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक देश का अग्रणी बैंक है लोगों को बेहतर सुविधा दे रहा है। इसी तरह शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने कहा कि शिक्षकों को सैलरी खाता की सुविधाएं मिलने से कई प्रकार की रियायतें मिलेगी । बीएसए ने कहा कि बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिलने से शिक्षक पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करेंगे। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों द्वारा शिक्षक प्रतिनिधियों को सैलरी अकाउंट में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। संबंधित शिक्षक प्रतिनिधि द्वारा उठाए गए सवालों का समुचित उत्तर देते हुए उन बिंदुओं के संबंध में स्पष्ट रूप से समझाया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय ऑडिटर/ जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि एसबीआई द्वारा शिक्षकों को सैलरी पैकेज मिलने से बेहतर सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी जिससे शिक्षकों को भविष्य में आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि शिक्षकों को वेतन पैकेज मिलने से विशेष राहत मिलेगी। संगठन शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। भारतीय स्टेट बैंक से बैंक अधिकारियों प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने होम लोन और कर लोन ,रोहित सिंह शिक्षा लोन और पर्सनल लोन,राजीव टंडन सैलरी पैकेज एवं बैंक की सभी लाभदायक योजना के बारे मे ज्ञानेंद्र शुक्ला ने शिक्षकों के साथ जानकारी साझा किया।सहायक महा प्रबंधक मंडल कार्यालय लखनऊ प्रभात कुमार ने कहा कि बैंक की तरफ से शिक्षकों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।शिक्षकों को बैंक द्वारा सैलरी पैकेज दिए जाने की तैयारी है और भविष्य में शिक्षकों को अन्य विशेष सुविधाएं देने के बारे में विचार किया जाएगा।क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक मुरली मनोहर ने बताया कि शिक्षकों को सैलरी पैकेज दिए जाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं जल्द ही शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर सैलरी पैकेज देने के लिए कैंप लगाए जाएंगे, साथ ही सैलरी अकाउंट ओपन करने में शिक्षकों को समस्याएं ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य शाखा प्रबंधक गौरव बेरी ने अतिथियों का आभार जताया।जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती, उपाध्यक्ष अजय सिंह,धीरज शुक्ला,संतोष यादव,धर्मवीर चौहान,मंत्री उद्धवश्याम तिवारी,ज्ञान स्वरूप सिंह,सत्येंद्र पाल सिंह, मुकेश प्रताप सिंह,भगवती यादव,रविंद्र वर्मा,समीर सिंह,महेंद्र यादव,अरविंद पाठक,सत्येंद्र गुप्ता, संचराज वर्मा ,अनिल सिंह रविंद्र गौतम,विद्या यादव, सुनील अवस्थी,संतोष वर्मा,सिकंदर सिंह, प्रवेश कुमार , आरिफ खान, अविनाश पांडे,संजय सिंह,के0 के0 पांडेय, उमाशंकर त्रिपाठी अली मुर्तजा,सत्येंद्र विक्रम पाल सिंह धर्मेंद्र पांडेय, प्रदीप दुबे आदि शामिल रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


