परिवीक्षा अवधि वाले अध्यापकों को स्थानांतरण से वंचित करना दुर्भाग्यपूर्ण – बबीता चौरसिया
———————————————–
बीपीएससी अध्यापक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि शिक्षा विभाग के द्वारा स्थानांतरण के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया संबंधी अधिसूचना में परीवीक्षा अवधि में कार्यरत शिक्षकों को स्थानांतरण के लाभ से वंचित कर दिया गया है।यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के समय परिवीक्षा अवधि में कार्यरत विद्यालय अध्यापकों को भी स्थानांतरण का लाभ दिया गया था परंतु इस बार सरकार ने परीवीक्षा अवधि में कार्यरत विद्यालय अध्यापकों को स्थानांतरण से रोककर उनके उम्मीद पर पानी फेर दिया है। सरकार के इस नीति के कारण टीआरई 3 के तहत नियुक्त सभी विद्यालय अध्यापक निराश हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से मांग किया कि अविलंब अधिसूचना में संशोधन कर समानता एवं समान अवसर के संवैधानिक प्रावधान का पालन करते हुए सभी अध्यापकों को स्थानांतरण का समान अवसर प्रदान किया जाए।
बबीता चौरसिया
प्रदेश अध्यक्ष
बीपीएससी अध्यापक संघ बिहार
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

