स्कूलों में तैनात रसोइए 62 साल, समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर 60 में होंगे सेवानिवृत्त

primarymaster.in


 राहत

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के कर्मियों का मानदेय 10% बढ़ा

स्कूलों में तैनात रसोइए 62 साल, समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर 60 में होंगे सेवानिवृत्त

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में तैनात 3.50 लाख से अधिक रसोइयों व मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के अंतर्गत कार्यरत सिस्टम एनालिस्ट, मंडल व जनपद समन्वयक तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए शासन ने अधिकतम आयु सीमा तय कर दी है। रसोइए 62 साल और सिस्टम एनालिस्ट, मंडल व जिला समन्वयक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर 60 साल में सेवानिवृत्त होंगे।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की कार्यकारिणी की बैठक में इसकी अधिकतम आयु सीमा निर्धारित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक में सिस्टम एनालिस्ट, मंडल व जिला समन्वयक तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इन कर्मियों के मानदेय में 2016 के बाद पहली बार वृद्धि की गई है। यह भी निर्णय लिया गया कि रसोइयों, शिक्षकों की भांति, संबंधित शैक्षिक सत्र की समाप्ति तक कार्य करते रहेंगे। अगले शैक्षिक सत्र के शुरू होने से पहले नए रसोइयों का चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

शुक्रवार: सूजी का हलवा, रसोइयों को दो रुपये अतिरिक्त

बैठक में पीएम पोषण योजना से आच्छादित सभी विद्यालयों में बच्चों को सप्ताह में एक दिन सूजी का हलवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसके तहत अक्टूबर 2026 से जनवरी 2027 तक हर शुक्रवार सभी बच्चों को सूजी का हलवा दिया जाएगा। इन 7 दिन मीठा तथा 7 दिन नमकीन हलवा दिया जाएगा। हलवा तैयार करने के लिए रसोइयों को प्रति छात्र प्रति कार्य दिवस 2 रुपये अतिरिक्त पारिश्रमिक भी दिया जाएगा।

स्कूलों में तैनात रसोइए 62 साल, समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर 60 में होंगे सेवानिवृत्त

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment