यूपीटीईटी ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य पूरा, जुलाई में परिणाम मुश्किल

primarymaster.in


 यूपीटीईटी ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य पूरा, जुलाई में परिणाम मुश्किल

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पूर्ण करा लिया है। इस परीक्षा में करीब 18 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

इसमें बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत वह शिक्षक भी शामिल हैं, जो बिना टीईटी के नियुक्त हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों की अधिक संख्या होने के कारण अभी मूल्यांकन कार्य में समय लगेगा। ऐसे में जुलाई में परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद कम है.

अगस्त में परीक्षाफल घोषित किए जाने की संभावना

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दो, तीन एवं चार जुलाई को परीक्षा कराई थी। इसके आयोजन के लिए प्रदेश भर में 955 केंद्र बनाए गए थे। इन दिवसों में कुल पांच पालियों में परीक्षा कराई गई थी। दो जुलाई की दोनों तथा तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए टीईटी का आयोजन किया गया था।

इसके अलावा तीन जुलाई को दूसरी पाली और चार जुलाई को प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की टीईटी कराई गई थी। ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी हो जाने के बाद अब मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा। इस तरह अगस्त में परीक्षाफल घोषित किए जाने की संभावना है।

चूंकि, बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की भर्ती करने के लिए रिक्त पदों की जानकारी जुटाई है, इसलिए अभ्यर्थी जल्द टीईटी का परिणाम घोषित किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि शिक्षक भर्ती आने पर उसमें सम्मिलित हो सकें।

यूपीटीईटी ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य पूरा, जुलाई में परिणाम मुश्किल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Rex – Minimal WordPress Portfolio Theme Rexbiz – Corporate Agency Elementor Template Kit Rey – Fashion & Clothing, Furniture Rezolve - Business Consulting Elementor Template Kit Rezort - Hotel & Resort Booking Elementor Template Kit RH – Real Estate WordPress Theme Rhent – Motorcycle Rental Services Elementor Template Kit Rhodos – Business Portfolio Elementor Blocks & Template Kit Rhoomy – Real Estate WordPress Listing Theme Rib-Eye — Steakhouse WordPress Theme