रिक्त स्कूलों में प्री-प्राइमरी पाठशाला चल रही : संदीप

primarymaster.in


 रिक्त स्कूलों में प्री-प्राइमरी पाठशाला चल रही : संदीप

लखनऊ, । सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान कि यूपी में सबसे ज्यादा परिषदीय प्राथमिक स्कूल बंद हुए हैं, पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि कोई भी परिषदीय स्कूल बंद नहीं हुआ है। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के छात्र पास के विद्यालय में भेजे गए हैं। खाली स्कूल भवन में प्री-प्राइमरी की कक्षाएं चल रही हैं।

सपा सरकार के समय सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 1.34 करोड़ छात्र थे जो बढ़कर 1.90 करोड़ हो गए हैं। ड्राप आउट रेट भी 19 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत रह गया है। उन्होंने कहा कि सपा ने सत्ता में रहकर छात्रों व युवाओं का नुकसान किया। नकल विरोधी अध्यादेश को इनकी सरकार में खत्म हुआ है। सपा सरकार में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए और परीक्षा रद हुई। अप्रैल 2014 में इंजीनियरिंग परीक्षा में सॉल्वर गैंग सामने आए, जून 2014 में यूपी कंबाइंड मेडिकल परीक्षा का पर्चा लीक हुआ, मई 2015 में यूपीपीएससी का पर्चा लीक हुआ, मई 2016 में यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का पर्चा लीक हुआ और नवंबर 2016 में आरओ-एआरओ का पर्चा लीक होने के कारण परीक्षा रद हुई। सपा सरकार में शिक्षा का बजट 28 हजार करोड़ रुपये था।

योगी सरकार में यह बढ़कर 1.13 लाख करोड़ रुपये हो गया है। आपरेशन कायाकल्प से ज्यादातर स्कूलों की सूरत बदली गई है।

रिक्त स्कूलों में प्री-प्राइमरी पाठशाला चल रही : संदीप

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment