पीईटी के लिए कल से एक सितंबर तक करें आवेदन
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ‘ग’ के नए पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) आयोजित कराने जा रहा है। इसके लिए तीन अगस्त से एक सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अनुमति के बाद शनिवार को इसकी सूचना जारी की गई। पीईटी-2026 तीन साल के लिए मान्य होगा।
आयोग ने भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद ही पीईटी-के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि ओटीएस उनका त्रुटि रहित है। अभ्यर्थी ओटीआर में संशोधन करना चाहते हैं, तो उन्हें पीईटी-2026 के आवेदन से पहले गलितयों को सही करना होगा। पीईटी-2026 पंजीकरण संख्या प्राप्त होने के बाद ओटीआर व पीईटी आवेदन में संशोधन नहीं हो सकेगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




