10 अगस्त तक विशेष रोजगार मेला लगेगा
लखनऊ। रविवार से प्रदेशव्यापी ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’ का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 10 अगस्त तक चलेगा, जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में विशेष रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 उसी संकल्प का हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) द्वारा आयोजित किए जा रहे इस विशेष रोजगार मेलों में निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों को जोड़ा गया है ताकि प्रदेश के दिव्यांग युवा अपनी योग्यता के अनुसार बेहतर नौकरी पा सकें। जो युवा खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सरकार ऋण और उद्यमिता योजनाओं के माध्यम से हर संभव मदद देगी। अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पहले और दूसरे चरण में लाभान्वित हुए दिव्यांगजनों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे आज भी स्थायी रूप से रोजगार से जुड़े हैं। यह पारदर्शिता और परिणामोन्मुख शासन का प्रतीक है। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इस अभियान में कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित दिव्यांग युवाओं के साथ-साथ अन्य योग्य एवं इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभियान के दौरान प्रदेश के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विशेष रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





