आयोग ने 37 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन
प्रयागराज। यूपीपीएससी ने विभिन्न विभागों में 37 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। वास्तुविद सहायक परीक्षा-2026, सम्पत्ति प्रबन्धक परीक्षा-2026 और माइक्रोबायोलॉजिस्ट परीक्षा-2026 के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है।
वास्तुविद सहायक के 14, सम्पत्ति प्रबन्धक के 11 तथा माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 12 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी तीन सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथि दस सितंबर है। अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई को न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





