40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां उफान पर

primarymaster.in

Updated on:


 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां उफान पर

जागरण टीम, लखनऊ: प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले चार-पांच दिनों तक अधिकांश जिलों में वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी है।

सोमवार को लखनऊ समेत अवध के कई जिलों में सुबह से अच्छी बारिश हुई। राजधानी के विभिन्न इलाकों में 25 से 35 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पूर्वांचल, बुंदेलखंड, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश होगी।

पूर्वांचल में भी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। मऊ में सरयू नदी 24 घंटे में 38 सेंटीमीटर बढ़ी है और यही रफ्तार रही तो दो दिन में खतरे का निशान पार कर सकती है। आजमगढ़ में सरयू 22 सेंटीमीटर बढ़ी, जबकि बलिया में सरयू के बढ़ते जलस्तर से बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा, महाराजपुर और सुलतानपुर पोखरा गांवों में कटान तेज हो गई है। मीरजापुर में गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़ा, जबकि वाराणसी और गाजीपुर में जलस्तर में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

4-5 दिन तेज बारिश के आसार, गंगा-सरयू के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा

इन जिलों में तेज बारिश

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में तेज बारिश होगी।

40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियां उफान पर

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Inventory Management module for Perfex CRM Invested – Venture Capital & Investment WordPress Theme Investex – Corporate & Accounting Theme Investment – Business & Financial Advisor WordPress Theme Investmoon – Finance & Investment Manager Elementor Template Kit INVIA Responsive Corporate WP Theme Invoice Pdf WooCommerce Invoices – Laravel Invoice Management System – Accounting & Billing Management Invoicing Pro Jetpack CRX Addon Iodova – Single Property Real Estate WordPress Theme