POCO ने भारत में बढ़ाई M8 5G और C85x 5G की कीमतें, जानें अब कितने रुपये में मिलेंगे दोनों फोन

primarymaster.in


 POCO ने भारत में बढ़ाई M8 5G और C85x 5G की कीमतें, जानें अब कितने रुपये में मिलेंगे दोनों फोन

POCO ने भारतीय बाजार में अपने दो 5G स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की नई प्राइस लिस्ट के अनुसार POCO M8 5G और POCO C85x 5G पहले से ज्यादा कीमत पर उपलब्ध होंगे। नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा असर POCO M8 5G पर पड़ा है, जिसके सभी स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, POCO C85x 5G के दोनों मॉडल 500 रुपये महंगे हो गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

POCO M8 5G की नई कीमत

कंपनी द्वारा जारी किए गए प्राइस अपडेट के अनुसार, POCO M8 5G के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 21,999 रुपये से बढ़कर 24,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB + 128GB स्टोरेज 23,999 रुपये की जगह 26,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा, 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 25,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये कर दी गई है।

POCO C85x 5G की नई कीमत

POCO ने C85x 5G की कीमतों में भी बदलाव किया है। इसका 4GB + 64GB मॉडल 13,999 रुपये की जगह 14,499 रुपये में मिलेगा। वहीं, 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 14,999 रुपये से बढ़ाकर 15,499 रुपये कर दी गई है। यानी इस स्मार्टफोन के दोनों वैरियंट पर 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

कंपनी के इंटरनल स्कीम डॉक्यूमेंट के अनुसार, ये नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी हैं। यानी अब ऑफलाइन और अन्य सेल चैनलों पर इन स्मार्टफोंस की बिक्री नई कीमतों के साथ की जाएगी।

फिलहाल POCO ने कीमत बढ़ाने का कारण नहीं बताया है। हालांकि, हाल के महीनों में मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इसलिए माना जा रहा है कि इसी वजह से कंपनी ने अपने इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव किया है।

Poco M8 5G स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Poco M8 5G में 6.77-इंच का फुल HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है।

परफॉरमेंस के लिए Poco M8 5G स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर काम करता है।

कैमरा सेक्शन में Poco M8 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।

बैटरी की बात करें तो Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.1 और USB Type-C पोर्ट है। फोन को IP65 और IP66 रेटिंग्स मिली हुई है। इसकी मजबूती के लिए SGS MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाएगा।

POCO ने भारत में बढ़ाई M8 5G और C85x 5G की कीमतें, जानें अब कितने रुपये में मिलेंगे दोनों फोन

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium ResumeX – Resume & One Page Portfolio WordPress Thmee Retro Portfolio – One Page Vintage Template Revaldak – Printing Services WordPress Theme Reveal – Directory & Listing WordPress Theme Revelance – Multi/One-Page Business Parallax Theme Reveri – Education & Online Courses Elementor Template Kit Reviewer – Reviews Slider for Elementor Reviewer – WP Theme for Entertainment Reviews Revija – Blog/Magazine WordPress Theme Revirta – Virtual Assistant Business Template Kit