परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को जून में 15 दिन के ग्रीष्मावकाश के बावजूद पूरे महीने का मानदेय जारी हो गया था। अब अतिरिक्त भुगतान की गई राशि का समायोजन जुलाई के मानदेय में किया जाएगा। इसके चलते अगस्त में मिलने वाले मानदेय में 15 दिन की कटौती होगी।
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा की ओर से संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त भुगतान का समायोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। जून में 15 दिन का ग्रीष्मावकाश रहा था, लेकिन तकनीकी प्रक्रिया के तहत शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के खाते में पूरे महीने का मानदेय भेज दिया गया था।
अब इस अतिरिक्त राशि को जुलाई के मानदेय से समायोजित किया जाएगा। प्रदेश में करीब 1.48 लाख शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह व 24 हजार से अधिक अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है।
समायोजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त में जारी होने वाले मानदेय में 15 दिन की राशि कम होकर आएगी। वर्तमान में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से उनके खातों में भेजा जा रहा है। इसी व्यवस्था के तहत जुलाई के मानदेय में अतिरिक्त भुगतान का समायोजन किया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



